सड़क सुरक्षा: हेलमेट और सीट बेल्ट — एक छोटी आदत, जो बचाती है ज़िंदगी
घर से निकलते वक्त बस दो सेकंड का ध्यान — हेलमेट पहनें, सीट बेल्ट लगाएं।
उत्तर प्रदेश: सड़क पर हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। ज़्यादातर हादसे थोड़ी-सी लापरवाही से होते हैं, जिन्हें आसानी से टाला जा सकता है।
याद रखें ये नियम
यहाँ आपका विज्ञापनअपने व्यापार को हज़ारों पाठकों तक पहुँचाएँ 9759000030- दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनें — पीछे बैठने वाला भी
- कार में आगे और पीछे दोनों जगह सीट बेल्ट लगाएं
- गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें
- नशे में कभी भी वाहन न चलाएं
- तेज़ रफ्तार से बचें और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें
नेक मददगार बनें
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने में संकोच न करें। तुरंत 112 या एम्बुलेंस के लिए 108 पर कॉल करें। आपकी एक कॉल किसी की जान बचा सकती है।



